आज बलिदान दिवस है आजादी के परवानों, वीर बलिदानियों, महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान का। ऐसे भारत माता के वीर सपूतों को कोटि कोटि नमन।
लेकिन आज एक प्रश्न सभी भारतीय राष्ट्रप्रेमियों को अपने आप से करना होगा की क्या इसी भारत की कल्पना में हमारे अनगिनत बलिदानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था? क्या इसी भारत का सपना उन्होंने दिन रात देखा था? क्या यही वो आजाद भारत है जिसके लिए ये गाते थे "मेरा रंग दे बसंती चोला"? क्या इसिके लिए वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए फांसी के फंदों को चूमा था?
दोस्तों बलिदानियों की गाथा तो हम सबने कुछ कुछ सुनी ही है , और कुछ कुछ अवसरों पर हम उन्हें याद भी करते हैं, सम्मान भी देते हैं, लेकिन दुर्भाग्य की उनके बलिदान के कारण पर विचार नहीं करते, उनके सपनों के बारे में नहीं सोचते।
हम यहां कोई राजनैतिक बात बिलकुल नहीं करेंगे, नेताओं को जो करना है वो वही करेंगे लेकिन क्या हम देश की जनता को भी नेताओ की तरह केवल दिखावा करना है? क्या हमारा अपने देश के प्रति कोई कर्तव्य नहीं? क्या हमें देश में होते गलत कार्यों पर आवाज नहीं उठानी चाहिए? क्या हमें मानसिक गुलामी से बाहर आकर मानसिक गुलामी का विरोध नहीं करना चाहिए?
आज आजादी के 75 वर्षों बाद भी देश में अनेकों अंग्रेजी कानून चल रहे हैं, अनेकों मानसिक गुलामी की निशानियां हमें चिढ़ा रही हैं, हमारी पीढ़ियां को स्कूलों में, यूनिवर्सिटीज में गुलामी की शिक्षा दी जा रही है। क्या ये सब उन बलिदानियों की आत्मा को आघात नहीं पहुंचा रहा?
विचार करना होगा दोस्तों और देश को बालीदानियो के आपने का देश बनाना होगा, देश को केवल पेपरों पर नहीं वास्तविकता की आजाद होना चाहिए। गुलामी की निशानियां, गुलामी के कानून, गुलामी की शिक्षा सब खत्म होनी चाहिए, और ये सब तो तभी होगा जब देश का युवा अपने बलिदानियों को याद कर उनके सपने को अपना सपना बनाएगा और आधुनिकता से बाहर आकर अपनी संस्कृति, सभ्यता को समझते हुए उसे सम्मान देगा।
जो लोग देश के विरुद्ध बोलें ही नहीं सोचें भी तो उनका भरसक विरोध होना चाहिए, देश की संस्कृति पर यदि कोई आघात हो तो प्रतिघात होना चाहिए, हर प्रकार के देश और धर्म विरोधी तत्वों का सर्वनाश होना चाहिए। तभी ये देश स्वतंत्र होगा और बलिदानियों के सपनो का देश बनाएगा
वंदे मातरम
भारत माता की जय
वंदे मातरम भारत माता की जय इन्कलाब जिंदाबाद जय हिंद 🙏🏼🕉️🚩💐🇮🇳🙏🏼
ReplyDelete