भिंडरावाले vs अमृतपाल सिंह
भिंडरावाले कौन था?
दमदमी टकसाल मैं जत्थेदार था.
अमृतपाल सिंह कौन है?
दुबई में टैक्सी चलाता था...अभिनेता दीप सिद्धू की मौत के बाद उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख बना... और यह जिम्मेदारी उसे भिंडरावाले के गाँव में ही सौंपी गई थी.
भिंडरावाले को किसने शह दी?
कांग्रेस ने उसे बनाया, तराशा... संजय गाँधी ने दिल्ली बुला कर बकायदा उसका interview ले कर उसे चुना था... उसे खुली छूट दी.. उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की.... अपने राजनीति प्रतिद्वंदीयों को हराने के लिए उसका दुरूपयोग किया... उसे इतना ताकतवर बना दिया कि एक दिन उसने अपने आकाओ को ही चुनौती दे डाली
अमृतपाल सिंह को कौन शह दे रहा है?
आम आदमी पार्टी उसे संरक्षण दे रही है... उसके संगठन को आर्थिक मदद और सामाजिक acceptance दिलाने का काम आप ने किये.. उसके हिंसक क़दमों पर कार्यवाही नहीं की.
भिंडरावाले की क्या मांग थी?
एक अलग राष्ट्र... खालिस्तान
अमृतपाल सिंह की क्या मांग है?
एक अलग राष्ट्र... खालिस्तान
भिंडरावाले ने क्या तरीका अपनाया?
कानून व्यवस्था बर्बाद कर दी...हिंसा की, हजारों हिन्दुओं को मरवाया, रजनीतिक हत्याएं करवाई.. कई जाने माने लोगों को मरवाया... स्वर्ण मंदिर पर अवैध कब्ज़ा कर वहाँ हथियारों को इकठ्ठा किया. पाकिस्तान से funding और हथियार लिए
अमृतपाल सिंह क्या कर रहा है?
कानून व्यवस्था बर्बाद कर रहा है... हिंसा की धमकी दे रहा है, गृह मंत्री को इंदिरा गन्दी की तरह मारने की धमकी दे रहा है... पुलिस पर हमले करवा रहा है.
भिंडरावाले का हश्र क्या हुआ?
भारतीय सेना से लड़ते हुए मारा गया.
अमृतपाल सिंह का क्या हश्र होगा?
कह नहीं सकते.. लेकिन अगर हिंसा करेगा तो वही होगा जो भिंडरावाले का हुआ था.
भिंडरावाले ने कांग्रेस के साथ क्या किया?
रजनीतिक चुनौती दी... कांग्रेस को पंजाब में नुकसान पहुंचाया.. और अपनी मौत के बाद इंदिरा गाँधी की हत्या का कारण भी बना.
अमृतपाल सिंह आम आदमी पार्टी के साथ क्या करेगा?
यह भी आम आदमी पार्टी के कब्जे से बाहर निकलेगा.. और जल्दी ही वह समय आएगा जब यह केजरीवाल गैंग को चुनौती देगा... और हो सकता है पंजाब में आम आदमी पार्टी के समूल नाश का कारण भी बने.
भिंडरावाले के कारण पंजाब को क्या नुकसान हुआ?
पंजाब कई दशकों एक आतंकवाद झेलता रहा... विकास नहीं हुआ.. कई पीढ़ीयाँ बर्बाद हो गई... देश छोड़ गई... सिख विरोधी दंगों के कारण हजारों मारे गए.. लाखों विस्थापित हो गए...लाखों जिंदिगियो पर उम्र भर का दंश लग गया... पंजाब को इसे दुष्प्रभाव से उबरने में दशकों लग गए.
अमृतपाल सिंह के कारण पंजाब को क्या नुकसान हो सकता है?
पंजाब एक बार फिर से कई दशक पीछे चला जायेगा.... प्रदेश से पलायन होने लगेगा.. काम धंधे बंद हो जाएंगे... एक आम पंजाबी बर्बाद हो जायेगा.