दिल्ली के जंतर मंतर में जो हुआ वह पूरे देश से ही नहीं पूरे विश्व ने देखा वहां लोगों के लिए स्विग्गी जोमैटो से भर भर के खाना भिजवाया जा रहा है वह नेता पहुंच रहे थे और सबसे बड़ी बात वहां पुलिस पर हमले हो रहे थे खुलकर गाली बाजी हो रही थी लेकिन सबको मजा आ रहा था और अब जब रांची में छात्रों का ही, सही मांगों के साथ, शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चल रहा है तो, विश्व तो छोड़ो इस देश को भी पता नहीं चल रहा.... यही फरक है सही और गलत में
मीडिया नदारत है,नेता गायब है छात्र-छात्र चिल्लाने वाले कहां है कुछ पता नहीं और सोशल मीडिया पर भी आवाज नहीं उठ रही... । उठो जागो और इस सच्चे आंदोलन के साथ जैसे भी हो सके खड़े हो जाओ, इन बच्चों की आवाज बानो उनकी आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाओ यह हम सब की जिम्मेदारी है

